Breaking News

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

ई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और जांच-पड़ताल की गई है।

👉काहिरा की अल-हाकिम मस्जिद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हुआ शानदार स्वागत, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा करंट लगने से महिला की मौत

दिल्ली और मुंबई दोनों ही जगहों पर मॉनसून के आगमन के साथ ही रविवार को काफी बारिश हुई है। दिल्ली में सुबह से ही बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं और इससे लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। कुछ ऐसा ही हाल मुंबई का भी है और वहां भी बारिश का पानी सड़कों पर आने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मॉनसून की बारिश के साथ ही दिल्ली में बड़ा हादसा भी हो गया और बिजली की तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

लोकतंत्र का पाठ पढ़ानेवालों ने लोकतंत्र का घोटा था गला: डॉ दिनेश शर्मा

मृतक महिला के शव को लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा अपने भाई के साथ गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए दिल्ली से बाहर जाने वाली थीं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वो ट्रेन पकड़ने के लिए आई थीं। लेकिन मॉनसून की पहली बारिश से जलभराव की स्थिति कई जगहों पर बनी हुई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज की तरफ से साक्षी रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ रही थीं।

रेलवे स्टेशन परिसर में कई जगहों पर पानी भरा हुआ था। जैसे ही साक्षी ने पानी से बचने के लिए एक बिजली के खंभे को पकड़ा उन्हें करंट का जोरदार झटका लगा और वो करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने के बाद साक्षी को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई। साक्षी के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। साक्षी भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने के लिए यहां आई थीं।

About News Room lko

Check Also

शतरंज प्रतियोगिता में सीएमएस छात्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-1 के छात्र वियान अग्रवाल ने ...