Breaking News

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, जानिए सबसे पहले

पूर्वोत्तर फतह के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। गुरुवार को पार्टी ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 20 नामों का ऐलान किया है। साथ ही मेघालय की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, फरवरी में मतदान प्रक्रिया के बाद 2 मार्च को मतगणना होगी।

नगालैंड विधानसभा

जारी सूची के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष अलोंग अलोंगताकी सीट से ही मैदान में उतरेंगे। उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन भी तुई सीट से ही मैदान में होंगे। भाजपा ने दूसरे दलों से भी कई पूर्व विधायकों को टिकट दिया है। इनमें सदर्न अंगामी से क्रोपोल वित्सु और कोरिदांग सीट से इमकोंग एल इमचेन शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने पूर्व नौकरशाह काहुली सेमा को भी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ सीट शेयरिंग के आधार पर अपने हिस्से की सभी 20 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है। दोनों दल 20:40 के फॉर्मूले पर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस की तरफ से शनिवार तक पहली सूची जारी की जा सकती है।

अडाणी ग्रुप पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, AAP सांसद ने उठाई ये मांग

नगालैंड भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग ने जानकारी दी है कि बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत चुनाव समिति के सदस्य शामिल रहे थे।

About News Room lko

Check Also

अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने जोन तीन का किया निरीक्षण, स्वच्छता और अभियंत्रण व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। गुरुवार को नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह (Additional Municipal Commissioner Namrata Singh) ने ...