Breaking News

महिला आरक्षण बिल में भी भाजपा ने महिलाओं को धोखा दिया, इनका चरित्र ही महिला विरोधी है: अंशू अवस्थी

लखनऊ। भाजपा महिलाओं पर अपराध करने वालों को बचाते है, उनका संरक्षण देती है, और चुनाव के समय कन्या पूजन कर अपना असली चेहरा छुपाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार बीजेपी का शिगूफा चलने वाला नहीं। ये बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने एक बयान जारी करते हुए कहा।

महिला आरक्षण बिल में भी भाजपा ने महिलाओं को धोखा दिय, इनका चरित्र ही महिला विरोधी है: अंशू अवस्थी

उन्होंने कहा, हाथरस की घटना कोई भूला नहीं है जब आधी रात को एक बेटी को भाजपा सरकार ने जलवा दिया और बलात्कार करने वालों को बचा रही थी। उत्तर प्रदेश में पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अपराध होते हैं और देश में भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।

👉प्रोफेसर शारिब रूदौलवी के निधन पर प्रियंका गांधी ने भेजा शोक संदेश

अंशू अवस्थी ने आरोप लगाते हुए कहा महिला आरक्षण बिल में भी भाजपा ने महिलाओं को धोखा दिया है, इनका चरित्र ही महिला विरोधी है। भाजपा के लोग सिर्फ पूजन कर अपना चरित्र छुपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह होने वाला नहीं है।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...