Breaking News

ब्राइड लुक्स के साथ रैंप वॉक करती नजर आई सई मांजरेकर, देखने को मिला स्टनिंग लुक

सलमान खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म दबंग 3 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री सई मांजरेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इसका कारण है उनकी हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरें। जिसमें नवोदित अभिनेत्री सई मांजरेकर ने अपने लुक्स से हर किसी को हैरान कर दिया है। एक बार अगर आप इन तस्वीरों पर अपनी नजर दौड़ाएंगे तो आपको लगेगा कि क्या ये वहीं सई मांजरेकर है जो फिल्म दबंग 3 में सलमान खान की गर्लफ्रेंड खुशी के किरदार में नजर आएंगी। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सई मांजरेकर बीते दिन लैक्मे फैशन वीक 2020 में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने लहंगे लुक्स से सभी को हैरान कर दिया। लैक्मे फैशन वीक की कई तस्वीरें सामने आई है जो इस वक्त चर्चा में हुई है। सई मांजरेकर इस फैशन वीक में दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आई हैं।

उन्होंने ब्राइड लुक्स के साथ रैंप वॉक किया जिसमे वो स्टनिंग दिखाई दे रही।

इसके अलावा अभिनेत्री का कॉन्फिडेंस देखने लायक था जो उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा। सई मांजरेकर ने बीज रंग के लहंके के साथ मरून रंग का ब्लाउज पहना हुआ था। इसके साथ साथ उन्होंने चुनरी कैरी की थी जो उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी।

इस लिबास में वो किसी महारानी से कम नहीं नजर आ रही थी। खैर अगर हम सई मांजरेकर के काम की बात करें तो उन्होंने दबंग 3 से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। जिसमे उनके अलावा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान मुख्य किरदार में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके अलावा सई मांजरेकर के रोल को भी सराहा गया था। सई मांजरेकर मशहूर डायरेक्टर और अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं।

About News Room lko

Check Also

दिगांगना सूर्यवंशी ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ के लिए तैयार

मुंबई। एक बड़े मुहर्त कार्यक्रम में फिल्म ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ (Krishna from Brindavanam) की शुरुआत ...