Breaking News

अमेठी में कांग्रेस पस्त बीजेपी मस्त

अमेठी। निकाय चुनाव में कांग्रेस के गढ़ में जिले की दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। इससे अब अमेठी में भाजपा का जहां परचम लहराया है। वहीं कांग्रेस को कई जगहों पर निकाय चुनाव में भारी शिकस्त मिली है। इससे कांग्रेस अब अपनी साख बचाने में लगी है। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा पूरी तरह से हावी है। हालांकि निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी और मुसाफिरखाना नगर पंचायत से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। पहली बार नगर पालिका परिषद बनी गौरीगंज में गीता सरोज उसकी प्रत्याशी थीं। गीता सरोज पूर्व में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रतिष्ठापरक चुनाव में गीता सरोज चार नंबर पर पहुंच गईं। जायस नगर पालिका परिषद से कांग्रेस के इसरत हुसैन मैदान में थे, जिन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...