Breaking News

कटेहरी सीट पर भाजपा ने धर्मराज निषाद को बनाया प्रत्याशी

अम्बेडकरनगर। जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद (Dharmaraj Nishad) को मैदान में उतार दिया है। कई दिनों से चले आ रहे कयासों को खत्म करते हुए पार्टी ने अंततः अति पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी पर दांव लगाया।

भारत, दक्षिण कोरिया और जापान के बीच त्रिपक्षीय नीति नियोजन वार्ता

कटेहरी सीट पर भाजपा ने धर्मराज निषाद को बनाया प्रत्याशी

कटेहरी से ही धर्मराज वर्ष 1996 में पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2002 में भी वे बसपा से जीते। वर्ष 2007 में बसपा के ही टिकट पर जीत की हैट्रिक पूरी की। बसपा सरकार में वे मत्स्य मंत्री भी बने। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने 2022 में अकबरपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन सफल नहीं हुए अब भाजपा ने उन्हें दोबारा मौका दिया है।

अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से उम्मीदवार बनाए गए धर्मराज निषाद पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2002 में भी वे बसपा से जीते। वर्ष 2007 में बसपा के ही टिकट पर जीत की हैट्रिक पूरी की। बसपा सरकार में मंत्री भी बने थे।

Please watch this video also

इस सीट से टिकट के प्रबल दावेदार अवधेश द्विवेदी भी थे जो लगातार दो बार से पराजित हो रहे थे। अब धर्मराज निषाद (Dharmaraj Nishad) 25 अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अपना परचा कलेक्ट्रेट पहुंचकर भरेंगे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा के वरिष्ठ नेता महंत मनमोहन दास के निधन पर हुई शोक सभा

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महंत मनमोहन दास के निधन पर सिविल लाइन ...