Breaking News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने बनाया ये प्लान , 25 अप्रैल से शुरू होगा…

र्नाटक विधानसभा चुनाव का मोर्चा फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए भाजपा यहां पर मेगा प्रचार अभियान लांच करने वाली है। इस कैंपेन की शुरुआत 25 अप्रैल से होगी।

बुधवार को भाजपा ने यहां पर 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। यह स्टार प्रचारक यहां पर भाजपा के मिशन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक कवायद करेंगे।

इन स्टार प्रचारकों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी पार्टी के प्रचारकों में है। अमित शाह यहां पर 21 और 22 अप्रैल को सभा को संबोधित करेंगे।

इसके लिए पार्टी द्वारा स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। प्रचार अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री एक ही दिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रैलियों और सभाओं में हिस्सा लेंगे। एक ही दिन, सभी बड़े नेताओं के प्रचार अभियान में उतरने को लेकर भाजपा द्वारा बोलचाल की भाषा में ‘कारपेट बॉम्बिंग’ का नाम दिया गया है।

About News Room lko

Check Also

पित्रोदा के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बयान

नई दिल्ली:  सैम पित्रोदा द्वारा भारतीयों की तुलना चीनी-अफ्रीकी लोगों से करने वाले बयान पर ...