Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन्न, वक्ताओं ने कहा भाजपा में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित

बिधूना। तहसील क्षेत्र के कस्बा अछल्दा के महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर में भाजपा महिला मोर्चा प्रशिक्षण वर्ग का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा भाजपा सरकार ने महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए कई जनहितकारी योजनाएं चलाई हैं। जिससे महिलाएं स्वाबलंबी होकर समाज में सम्मान पा रही हैं।

प्रशिक्षण वर्ग में अतिथि के रूप में पधारीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विजय तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री जयंती वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री रेखा त्रिपाठी व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुप्रिया मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं में महिलाओं को वरीयता दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजूलता सिंह चौहान ने कहा कि जिले में #भाजपा महिला मोर्चा का संगठन काफी सक्रिय है। प्रशिक्षण से जहां कार्य में गुणवत्ता आती है वही कार्य करने में भी आसानी होती है। उन्होंने कहा इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रत्येक ब्लाक स्तर पर कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री खुशबू पांडे, सुलोचना प्रजापति, कार्यक्रम संयोजिका मंजू राजपूत, मेनका शर्मा, कंचन श्रीवास्तव, रेखा कठेरिया, मंडल अध्यक्ष रावेन्द्री शाक्य, मंडल अध्यक्ष सविता राजावत आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजूलता सिंह चौहान ने प्रशिक्षण वर्ग में आये अतिथियों का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन/राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...