Breaking News

BJP अध्यक्ष बोले- भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियां जेल में… या तो बेल में हैं

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन कोठी मीना बाजार मैदान में किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

भाजपा अध्यक्ष राम नगर पुलिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने दलित, वंचित शोषित को सिर्फ वोटबैंक की दृष्टि से देखा और उनका उपयोग किया। कहा कि जब हम लोग सत्ता के कहीं आसपास भी नहीं थे। तभी हम लोगों ने कह दिया था जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा।

कहा कि इसी को देखते हुए हम लोग अंत्योदय की अवधारणा लाए। तब कांग्रेस पूछ रही थी कि यह अंत्योदय क्या होता है? तब हम लोगों ने कहा था कि जब तक अंत में खड़े व्यक्ति का उदय नहीं होगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा।कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया। कहा कि जब भारत रत्न संविधान निर्माता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए तो कांग्रेस ने उनके सामने प्रत्याशी खड़ा कर दिया। तब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बंगाल जाना पड़ा।

कहा कि कांग्रेस के राज में बाबा साहेब की तस्वीर लगाने के लिए भी जगह नहीं मिली। जब भाजपा की सरकार आई तब उनका चित्र लगाया गया। कहा कि कांग्रेस ने मरणोपरांत बाबा साहेब को भारत रत्न देने की जहमत नहीं उठाई। कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया।

About News Desk (P)

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...