Breaking News

अखिलेश यादव को मंत्री असीम अरुण की चुनौती, बोले- खुद पर भरोसा तो कन्नौज से चुनाव लड़कर देख लें

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महासम्मेलन कोठी मीना बाजार के मैदान में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया देश बांटने का फैक्टर चला रहे हैं, उनका यह फैक्टर चलेगा नहीं। कहा कि हम उन्हें बार-बार कह रहे हैं कि वह कन्नौज से चुनाव लड़ें, लेकिन वह अभी इसका निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया के एक होने से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बीजेपी प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत रही है। कहा कि उनका पीडीए फैक्टर चलने वाला नहीं है।

About News Desk (P)

Check Also

240 युवा विधान भवन में देंगे भाषण, अध्यक्ष बोले-सीएम योगी मैनेजमेंट के शिल्पकार

लखनऊ:  राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से विधान भवन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत ...