Breaking News

BJP को झटका, नहीं रहे कल्याण सिंह

जयपुर। BJP ने बुधवार को अपने दो विधायकों को खो दिया है। एक तरफ जहां यूपी के बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेंद्र  की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी।

दो बार BJP की ओर से चुने गये

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के नाथद्वारा से BJP विधायक कल्याण सिंह का निधन हो गया। बीजेपी विधायक के निधन पर पार्टी के नेताओं ने शौक व्यक्त किया। कल्याण सिंह बीजेपी की तरफ से साल 2008 और 2013 में लगातार दो बार विधायक चुने गए थे कहा जा रहा है कि कल्याण का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे उनका कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे लंबे समय से कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते वे उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे कल्याण सिंह ने रात करीब 2.30 बजे अंतिम सांसें ली। जिसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव ले जाया गया है। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1 वोट से हराकर फैला दी थी सनसनी

बता दें कि कल्याण सिंह पहली बार तब चर्चा का विषय बने थे जब उन्होंने 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को 1 वोट से हराकर सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद साल 2013 में वे नाथद्वारा से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। कल्याण सिंह का जन्म 1959 में राजसमंद जिले में हुआ था। वह अपने गांव के सरपंच रहे पंचायत समिति के प्रधान रहे और राजसमंद के जिला परिषद के उप प्रमुख रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अरुणाचल में एनएच- 313 पर भूस्खलन, दिबांग घाटी का संपर्क कटा; यातायात दुरुस्त करने की कोशिशें जारी

ईटानगर :  ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से दिबांग वैली में हुनली और अनिनी ...