Breaking News

उद्धव सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी भाजपा

मुंबई। भाजपा ने राज्य में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ 25 फरवरी को राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता के मुद्दों को हल करने में असफल रहने और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR), प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का विरोध करने पर पार्टी सभी तहसीलों में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

श्री पाटिल ने कहा,‘’विरोध/प्रदर्शन करीब 400 स्थानों पर किया जाएगा। यह महाराष्ट्र सरकार के बजट सत्र के अगले दिन होगा। ’राज्य विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। भविष्य में पार्टी द्वारा अकेले चुनाव लडऩे के लिए तैयार रहने के भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डाबयान पर पाटिल ने कहा, “हमने अपनी रणनीति में बदलाव नहीं किया है। हम कह रहे हैं कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार अपने ही बोझ और अंदरूनी कलह से गिर जाएगी।”

About Samar Saleel

Check Also

सात मोड़ के पास चलती कार के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, खिड़की तोड़कर निकले बाहर

ऋषिकेश:  ऋषिकेश में सात मोड़ के पास शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। ...