Breaking News

नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

गोरखपुर/चौरी चौरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नगर पंचायत मुन्डेरा बाजार के मंगल विवाह भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी सरोज रंजन शुक्ला रहे, कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल ने किया। इस मौके पर पार्टी के दर्जनों सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपने भाव को प्रदर्शित किया। वहीं वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत संघ के निर्माण और जम्मू कश्मीर के भारत विलय में उनके योगदान को याद किया। उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर चौरी चौरा मंडल प्रभारी सरोज रंजन शुक्ला ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि महान भारत केे निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अमूल्य रहा है। हालांकि पिछली सरकारों में उनके कार्यों को गौण रखा गया। जिसके कारण उन्हें वह सम्मान नही मिला जिसके वह हकदार रहे। मोदी सरकार के आने के बाद से ही इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत गुजरात में उनकी विशाल प्रतिमा की स्थापना से लेकर उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना शामिल है। ताकि देश के इस महान सपूत के जीवन से हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके। वही मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। वे स्वतंत्रता संग्राम सैनानी थे। सभी को उनके आदर्शो पर चलना चाहिए, भाजपा नेता अवधेश जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा जिस प्रकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने समूचे देश को एकता के सूत्र में उसी प्रकार आज प्रत्येक क्षेत्र में हम सबको संगठित होने की आवश्यकता है।

भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 565 रियासतों को भारत में विलय कर देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। यह उन्हीं के कौशल का परिणाम है कि आज देश एक संगठित शक्ति के रूप में विश्व में अपनी क्षमता एवं शक्ति का प्रमाण दे रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जयसवाल, भाजपा नेता अवध नारायण जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजन पांडे, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, डॉक्टर सत्य प्रकाश दुबे, सभासद मोहित जायसवाल भाजपा, नेता अवधेश जायसवाल, हर्षवर्धन सिंह, मंडल महामंत्री बरहमपुर रामदेव निषाद, मंडल संयोजक आईटी सेल संजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष सरदारनगर, विनोद शर्मा भाजपा के युवा नेता अभय साहू, सुदर्शन पासवान, मनीष सिंह, विनय कुमार जिला कार्यसमिति सदस्य, अनिल जायसवाल, सभासद अखिलेश जायसवाल, गणेश वर्मा मंडल महामंत्री, सागर वर्मा, शशि जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, भाजपा के युवा नेता मिहिर जायसवाल, सूरज जायसवाल भाजपा मंडल मंत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल 

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में टीबी मुक्त भारत कैंपेन का सघन प्रशिक्षण

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में राष्ट्रीय टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम-एनटीईपी के ...