औरैया। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के 45वें स्थापना दिवस (Foundation day) के अवसर पर जिला कार्यालय में सुंदर कांड व हवन पूजन का आयोजन हुआ। हवन के बाद प्रभु श्री राम की आरती की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण किया गया।
डांस छोड़कर बने सितार वादक, भेष बदलकर संगीत सीखने आया था ये मशहूर गिटारिस्ट
रविवार दोपहर 1 बजे भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बताया कि छह अप्रैल 1980 को जनसंघ से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। भाजपा नेताओं ने पार्टी की रीतियों, नीतियों और सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, प्रभारी आनंद सिंह और प्रदेश सहसंयोजक मंजू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया और जिलाध्यक्ष औरैया सर्वेश कठेरिया भी मौजूद थे।
इसके अलावा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अछल्दा डॉ. शरद राना और बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन
जिला महामंत्री धीरेन्द्र गौर, अमर सिंह राजपूत, शिवम शर्मा एडवोकेट, ऋषि पांडे, शिव सिंह भारतीय समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन