Breaking News

भाजपा के कुराज का असर देश-प्रदेश पर पड़ रहा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी के विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस और अपराधियों के लिए राम नाम सत्य के जाप की पोल खुल रही है। चार दिन में ही उनके विकास की बत्ती गुल हो गई है। बिजली विभाग ने मुख्यमंत्री जी के वी.आई.पी. गृह जनपद गोरखपुर में उन्हीं के द्वारा उद्घाटित गुरू गोरक्षनाथ घाट और रामघाट की बिजली काट दी है। यह घटना लोकार्पण के चौथे दिन ही घटी।

कानपुर में शौचालय निर्माण के लिए अपनी बुजुर्ग मां को गोद में लिए सरकारी महकमों के चक्कर लगा रहा बेटा ‘स्वच्छ भारत‘ के नाम पर भाजपा सरकार में चल रहे महाभ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। कागजों पर ओडीएफ घोषित हो चुका कठारा गांव लेकिन षौचालय बना नही। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आलम यह है कि बीमारी से ज्यादा लखनऊ पीजीआई में इलाज के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दे रही मरीजों और तीमारदारों को दर्द। डाक्टर से पर्चा दिखाने के लिए ओपीडी नहीं जा पा रहे लोग, कैसे हो इलाज?


भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि सीएम के गृह जनपद गोरखपुर के करीब सीमावर्ती इलाकों के लोग नेपाल जाकर तेल भराने को मजबूर है। मंहगाई कम करने के नाम पर वोट लेने के बाद क्यों मंहगाई की आग में जला रही भाजपा? 70 सालों में भी जो मंहगाई नहीं आई उसे भाजपा सरकार ने सालभर में कर डाला।

सच तो यह है कि भाजपा के कुराज का असर देश-प्रदेश पर पड़ रहा है। विकास के नाम पर विनाश का तांडव मचाने वालों ने जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। अब जनता भाजपा को हमेशा के लिए छुट्टी देने के लिए तैयार बैठी है।

About Samar Saleel

Check Also

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ आंकी गई कीमत

Lucknow। मंडलायुक्त और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...