Breaking News

आज देवों के देव महादेव करेंगे आपका फैसला, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना गया है। वहीं कुडली में इसे मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

 ?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि –कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेगे।

2. वृषभ राशि –किसी बड़े निवेश की संभावना हे। किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है।

3. मिथुन राशि –नई योजनाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।

4. कर्क राशि –कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दिन महत्वपूर्ण है। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

5. सिंह राशि –नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच जोखिम के कार्य से बचना होगा। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी।बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी।

6. कन्या राशि –कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

7. तुला राशि –व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे।वाहन खर्च बढेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करें।

8. वृश्चिक राशि –अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता हे।

9. धनु राशि –अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे। अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा।

10. मकर राशि –ऐसे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा सम्भव है। विचारों में सकारात्मकता लाएं।

11. कुम्भ राशि –सामाजिक लोगो के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें। बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे।

12. मीन राशि –कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा।

☀️?आज का पंचांग-22 फरवरी2021?☀️

तिथि दशमी – 17:17:58 तक
नक्षत्र मृगशिरा – 10:58:12 तक
करण गर – 17:17:58 तक, वणिज – 29:48:30 तक
ऋतु शिशिर
मास माघ
पक्ष शुक्ल
योग प्रीति – 29:22:02 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:53:49
सूर्यास्त 18:16:02

?चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 13:22:00
चन्द्रास्त 27:49:59

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:22:12

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:57:40 से 13:43:09 तक, 15:14:06 से 15:59:35 तक
कुलिक 15:14:06 से 15:59:35 तक
कंटक 09:10:16 से 09:55:45 तक
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:41:14 से 11:26:42 तक
यमघण्ट 12:12:11 से 12:57:40 तक
यमगण्ड 11:09:39 से 12:34:56 तक
गुलिक काल 14:00:12 से 15:25:29 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) –अभिजीत 12:12:11 से 12:57:40 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने ...