Breaking News

फ़िरोजाबाद से अगवा दो बालक छह घंटे में बरामद

फ़िरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से अगवा हुए दोनों बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के हाथ कोई भी अपहरणकर्ता हाथ नही लगा है। पुलिस ने दोनों बच्चो को आगरा से बरामद किया है।

रविवार की दोपहर अपहरण हुए दोनों मासूमो को पुलिस की टीम ने महज 6 घंटे के अंदर सकुशल आगरा से किया  बरामद ,घटना आज दोपहर की है। जहां फ़िरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र से दो बच्चे एक साथ अगवा हुए थे।

परिजनों के अनुसार दोनो बच्चे घर के बाहर टॉफ़ी लेने गए थे। इसी दरम्यान घर के पास रहने वाले युबक द्वारा बच्चो के अपहरण करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने बच्चो की बरामदी के लिये 5 टीमे बनाई गई थी और पुलिस ने दोनो मासूमो को आगरा से बरामद किया है।

वहीं नामजद आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने अनुसार जांच की जा रही कि आखिर बच्चो के अपहरण के पीछे क्या मकसद था, कहीं कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

दो साल से जागरूकता अभियान, दो माह से हटाईं जा रही थीं साईं प्रतिमा; 13 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रॉमा

वाराणसी। सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा की ओर से शहर के मंदिरों ...