Breaking News

श्रीमद् भागवत कथा में सहभागी हुए बृजेश पाठक

उन्नाव के रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा किया गया। यह कथा 19 नवंबर तक चलेगी। #कथा के प्रथम दिवस उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित बड़ी संख्या में भक्त सहभागी हुए। इसके पहले सदर विधायक के आवास से कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश और झांकियों से सुसज्जित यह यात्रा बस स्टैंड से होते हुए बड़ा चौराहा छोटा चौराहा से भागवत कथा मंचन तक पहुंची थी।

बृजेश पाठक ने कहा कि देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से कथा का सुनना सौभाग्य का विषय है। इससे श्रोताओं को भक्ति के साथ साथ ज्ञान की भी प्राप्ति होगी। इसके अलावा बृजेश पाठक ने पत्रकारों से भी अनौपचारिक वार्ता की। उन्होने कहा कि डेंगू के उपचार और नियन्त्रण के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत अनेक कदम उठाए गए हैं। प्रत्येक जनपदों के सीएमओ तथा अन्य अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है। जिससे किसी भी मरीज को उपचार हेतु परेशान ना होना पड़े।

जारी रहेगा जीत का सिलसिला

बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। विधानसभा चुनाव के बाद हुए उप चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास बनाय रखा है। इसी प्रकार मैनपुरी, रमपुर, खटौती में भी भाजपा की विजय का सिलसिला जारी रहेगा।

रिपोर्ट-दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 सितम्बर 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों में ...