Breaking News

व्यापार कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष के भाई के निधन पर व्यापारियों में शोक

देवरिया। भाजपा व्यापार कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन के भाई ऋषभ जैन के निधन का समाचार मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गयी। व्यापारियों की हर समस्या के निवारण हेतु सदैव प्रयासरत रहने वाले व हर छोटे बड़े व्यापारियों के साथ खड़े रहने की वजह से व्यापारियों में लोकप्रिय पुष्पदंत जैन के भाई के निधन की जानकारी मिलते ही हर व्यापारी मायूस हो गया।

व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुबोध जायसवाल व अन्य पदाधिकारियों सहित सुनील मद्धेशिया, प्रभुनाथ गुप्ता, शुभम वर्मा, विजय यादव, सत्येन्द्र मद्धेशिया, आशीष गुप्ता, मोनू शाही, सन्तोष मद्धेशिया, सूरज वर्मा, राजेश गुप्ता, सूरज मद्धेशिया, सुनील चौरसिया, दिनेश गुप्त आदि व्यापारियों ने ऋषभ जैन के निधन से व्यथित पुष्पदंत जैन के शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुये शोक संवेदना व्यक्त किया। ऋषभ जैन के निधन की सूचना पर वृहस्पतिवार को गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी पुष्पदंत जैन के आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...