Breaking News

अगर आपकी भी नजर हो गई है कमजोर तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजें…

आँखें हमारे शरीर का बहुत ही ज़रूरी अंग हैं। इसी के ज़रिए हम इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं। इतना ही नहीं यह हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में भी काम आती हैं। खूबसूरत आँखें हमें एक अलग पहचान देती हैं। लेकिन पर्यावरण में कई चीज़ें ऐसी हैं जो आंखों की रोशनी कम होने की वजह बन जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ आंखों की देखभाल भी करना जरूरी हो जाता है।

आंखों के लिए जरूरी है सही खानपान। आंखों को स्वस्थ रखने और बेहतर रोशनी के लिए विटामिन से भरपूर भोजन लेना बहुत जरूरी है। आज हम ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही आपकी की आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी सब्जियां खाने भले ही बहुत स्वादिष्ट न लगें लेकिन इनमें ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। विटामिन सी से भरपूर पत्तेदार साग आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। पालक, कोलार्ड ग्रीन्स और काले स्वस्थ पत्तेदार हरी सब्जियों के कुछ उदाहरण हैं।

शहद और प्याज: आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए एक बूंद शहद में एक बूंद प्याज का रस मिलाकर इसे अपनी हथेली पर रगड़ लें। इसे सोने से पहले अपनी आंखों में काजल की तरह लगाएं।

आंवला: आंवला आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद रहेगा।

इलायची को अनदेखा न करें: इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर, यहां दर्शन के लिए पार करनी होती हैं 76 सीढ़ियां

भारत के तकरीबन हर राज्य में धार्मिक स्थल हैं। हर धार्मिक स्थल का अपना अलग ...