Breaking News

बसपा नेता आरएस कुशवाहा पर लगा प्लाट कब्जाने का आरोप, पीड़िता के भाई ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

(स.स. ब्यूरो) अपराधी-माफियाओं के साथ माननीयों की सांठगांठ के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, जिसमें उनकी संलिप्तता रहती है। अभी हाल ही में ऐसा ही एक मामला बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से जुड़ा हुआ सामने आया है। जिसमें पीड़ित परिवार ने उनके ऊपर प्लाट कब्जाने और जान से मरने की धमकी का आरोप लगाया है। आरोपी के राजनीतिक रसूख को देखते हुए पीड़िता के भाई ने मुख्यमंत्री से परिवार के जानमाल की रक्षा किये जाने की गुहार लगायी है।

पलिया निवासी मनीष जायसवाल ने बताया कि उनकी बहन प्रीति जायसवाल पत्नी मृदुल जायसवाल निवासी ठाकुरगंज ने वर्ष 1996 में बसपा नेता आरएस कुशवाहा से एक प्लाट ख़रीदा था। आज प्लाट के बगल से रिंग रोड निकले की वजह से उस प्लाट की कीमत कई गुना बढ़ गयी। जिसके बाद आरएस कुशवाहा की नियत बदल गयी और अब वो बहन-बहनोई पर उक्त प्लाट को वापस करने का दबाव बना रहा है।

मनीष ने बताया कि जब कभी भी वह लोग उक्त प्लाट पर कोई निर्माण कार्य करवाने जाते हैं तो बगल में मौजूद कुशवाहा के पेट्रोल पंप का मैनेजर आनंद यादव उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करके उन्हें भगा देता है। इतना ही नहीं आए दिन उसके गुंडे उनकी बहन बहनोई पर दबाव बनाने चले आते हैं, जिससे परिवार वालों का जीना दूभर हो गया है।

पीड़िता के भाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगते हुए कहा कि उक्त भू-माफिया से उनके बहन और बहनोई की जानमाल रक्षा की जाये। साथ ही कुशवाहा द्वारा अबतक कब्जाई गयी ग्राम समाज और सरकारी जमीनों की जाँच करवा उन्हें कब्जा मुक्त करवाया जाये।

About Samar Saleel

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...