Breaking News

Lords में लगा विराट का वैक्स स्टेच्यू

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले (वैक्स स्टेच्यू) का ऐतिहासिक Lords लॉर्ड्स के मैदान पर अनावरण किया गया। क्रिकेट विश्व कप के मद्देनजर विराट का यह स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में 15 जुलाई तक प्रदर्शित किया जाएगा।

Lords की मदद से

लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के महाप्रबंधक स्टीव डेविस ने कहा, अगले कुछ सप्ताह तक पूरा देश क्रिकेट की गिरफ्त में रहेगा और Lords लॉर्ड्स की मदद से विराट के मोम के नए पुतले के अनावरण का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता था। हम उम्मीद करते है कि क्रिकेट फैंस अपने हीरोज को न केवल पिच पर खेलते हुए देखेंगे बल्कि हमारे म्यूजियम में उनके साथ क्रीज भी संभालेंगे।

विराट का यह स्टैच्यू भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक किट में हैं। दस्ताने और जूते विराट ने खुद प्रदान किए थे। गुरुवार से इस म्यूजियम में उसेन बोल्ट, मो फराह और सचिन तेंडुलकर जैसे महान खिलाड़ियों के साथ विराट का पुतला भी नजर आएगा।

भारतीय टीम को मेजबान इंग्लैंड के साथ वर्ल्ड कप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। इंग्लैंड का वर्ल्ड कप के पहले मैच में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को द. अफ्रीका के खिलाफ करेगा।
भारत के लिए अभ्यास मैचों में मिश्रित परिणाम रहे। उसे पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली जबकि दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को 95 रनों से हराया। विराट की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में होती है और टीम की उम्मीदें काफी हद तक उन पर निर्भर करेगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

हरियाणा सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में दोनों वर्गों में बना चैंपियन, कुल मिलाकर 19 पदक जीते

हरियाणा यहां मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों में टीम खिताब ...