Breaking News

कन्या राशि के जातक में कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, आय में वृद्धि होगी

आज बुधवार के दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिनके कारक देव स्वयं श्री गणेश जी हैं। पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…?️

?आज का राशिफल?

1.मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

2.वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। मीठे खानपान में रुचि भी बढ़ सकती है। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से संबंधों में सुधार होगा। आत्मविश्वास में लवरेज तो रहेंगे, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव भी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे।

3.मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य का ध्याखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक समस्‍याएं बढ़ेंगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

4.कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के विचार एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्‍तार होगा।

5.सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

6.कन्या राशि- कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। मन अशांत रहेगा।

7.तुला राशि- कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। संतान को कष्‍ट होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव होगा।

8.वृश्चिक राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

9.धनु राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे, लेकिन स्‍थान परिवर्तन भी संभव है। धार्म‍िक कार्यक्रमों में शाम‍िल होने का अवसर म‍िलेगा।

10.मकर राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

11.कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।

12मीन राशि- मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक असन्तोष रहेगा। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी।

☀️?आज का पंचांग – 24 नवंबर 2021?☀️

तिथि पंचमी – 27:06:13 तक
नक्षत्र पुनर्वसु – 16:29:25 तक
करण कौलव – 14:05:21 तक, तैतिल – 27:06:13 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग शुभ – 07:28:03 तक
वार बुधवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:50:28
सूर्यास्त17:24:40
चन्द्र राशिमिथुन – 09:50:09 तक
चन्द्रोदय21:19:59
चन्द्रास्त10:56:00

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल12:00:00से 13:30:00 तक
गुलिक काल10:48:17 से 12:07:33 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीतकोई नहीं
? दिशा शूल – उत्तर

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...