Breaking News

समाज हित में कार्य करके खाकी वर्दी वाले ने बनाई अपनी एक अलग पहचान

• अयोध्या के एक युवा दरोगा का समाज सेवा का रिकार्ड।

• दर्ज़नों बार पुरस्कार व एवार्ड से सम्मानित किये गए खाकी वाले गुरु जी।

अयोध्या। जनपद अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक रणजीत यादव द्वारा अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हुए शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। रणजीत यादव द्वारा अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड के मलिन बस्ती के गरीब, असहाय और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को नवम्बर, 2021 से निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।

समाज हित में कार्य करके खाकी वर्दी वाले ने बनाई अपनी एक अलग पहचान

इस समय खुले आसमान में पेड़ के नीचे कुल 50 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। शिक्षण के साथ ही उन्हें कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर, कटर, पेन, झोला, वस्त्र, चप्पल इत्यादि भी लोगों के सहयोग से निःशुल्क प्रदान करते हैं। रणजीत यादव ने शिक्षा की इस मुहिम को अपना स्कूल नाम दिया है। अपना स्कूल की शुरुआत रणजीत यादव ने तब किया जब इनकी नियुक्ति कोतवाली अयोध्या के पुलिस चौकी नयाघाट पर थी।

👉1 दिसम्बर से ड्राइवर व कन्डक्टर्स को मिलेगा 1.89 रूपये प्रति किमी की दर से पारिश्रमिक: दयाशंकर सिंह

ड्यूटी के दौरान इन्होंने देखा कि घाटों और मंदिरों के आस-पास बड़े और बुजर्गों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी अपने हाथों में कटोरा लेकर भिक्षावृत्ति कर रहे थे। रणजीत यादव ने इन बच्चों की जिंदगी बदलने का संकल्प लिया और इनकी बस्ती में पहुंचकर शिक्षा देने की शुरूआत किया।

रणजीत यादव ने मलिन बस्ती के बच्चों के माता-पिता को जागरूक करके 26 बच्चों का एडमिशन नजदीक के सरकारी स्कूल में करवा दिया है अब वह सब रोजाना स्कूल जाते हैं। पुलिस की व्यस्ततम ड्यूटी से समय निकाल कर वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के कारण अयोध्यावासी प्यार से इन्हें “खाकी वाले गुरुजी” नाम से बुलाते हैं। रणजीत यादव द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे इस अनुकरणीय प्रयास की देश के सभी प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों ने सराहना की है।

समाज हित में कार्य करके खाकी वर्दी वाले ने बनाई अपनी एक अलग पहचान

रणजीत यादव को अबतक मिले सम्मान 

• नेशनल आइकोनिक पर्सनालिटी अवार्ड-2019 नई दिल्ली
खाकी सम्मान-2019 कानपुर।
• मीडिया दस्तक समाज सेवा सम्मान- 2019 बस्ती।
रचनाकार सम्मान-2019 गाजीपुर।
• नंदीग्राम रत्न सम्मान-2020 भरतकुंड महोत्सव अयोध्या।
• समाज रत्न सम्मान 2020 उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम लखनऊ।
• कोरोना योद्धा सम्मान-2020 प्रयागराज।
• अयोध्या रत्न सम्मान 2021 अयोध्या।
• गोपालराम गहमरी साहित्य सेवक सम्मान-2021 गाजीपुर।
• स्वदेश श्री सम्मान-2021 अयोध्या।
• सोशल वेलफेयर अवार्ड-2021 अयोध्या महोत्सव अयोध्या।
• राष्ट्रीय धरोहर सम्मान-2022 राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुंभ प्रतापगढ़।
• काशी आइकॉन अवार्ड-2022 वाराणसी।
• डॉ शिव बरन मौर्य साहित्य भूषण सम्मान-2022।
• निराला स्मृति सम्मान-2022 प्रयागराज।
• समाज दर्पण सम्मान 2022 अयोध्या।
• शांति सद्भावना सम्मान-2022 गोण्डा।
• मानव रत्न सम्मान 2023 सुल्तानपुर
अयोध्या गौरव सम्मान-2023 अयोध्या महोत्सव अयोध्या।
• श्री पशुपतिनाथ जनक सम्मान 2023 अयोध्या।
• कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड-2023 यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 5.0 नई दिल्ली।
• स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार-2023 हमीरपुर।
• राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2023 अयोध्या।
• शिक्षा सेवा सम्मान-2023 महाराजा अग्रसेन जयंती अयोध्या।

समाज हित में कार्य करके खाकी वर्दी वाले ने बनाई अपनी एक अलग पहचान

अब तक 10 बार रक्तदान कर चुके रणजीत यादव स्कूल, कॉलेजों में पहुंचकर रक्षाबंधन, पर्यावरण दिवस, स्वतंत्रता- दिवस जैसे पर्वो पर वृक्षारोपण करते हैं। प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए थोड़ा सा दाना, थोड़ा सा पानी” मुहिम चलाते हैं।

👉‘मैत्री’ फेलोशिप शुरू, भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया में शोध का मिलेगा अवसर

इनके द्वारा लिखित सामाजिक संदेश पर आधारित कहानियों बड़े घर की बहू, पहली मुलाकात, जिम्मेदारी, भूरा बन्दर, अचानक बदलाव, वनदेवी का चश्मा, भयानक डर से मौत, सच्ची कमाई का प्रसारण आकाशवाणी के दूरदर्शन केंद्र लखनऊ और फैज़ाबाद के रेडियो स्टेशन से इनकी खुद की आवाज में हो चुका है। रणजीत पुलिस विभाग के लिए मिशाल हैं। इनके द्वारा समाज के लिए कार्यो से सीख लेनी चाहिए।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

AKTU : डॉ आकाश वेद पीसीआई के सदस्य नामित

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के फार्मेसी संकाय के प्रोफेसर डॉ आकाश ...