लखनऊ। 64वीं बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर (64th Battalion NCC) के कैडेट्स ने ‘युथ लीडर्स चेंजिंग जेंडर नॉर्म्स’ (Youth Leaders Changing Gender Norms) कार्यक्रम के तहत लैंगिक भेद जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। यह कार्यक्रम कम्युनिटी द युथ कलेक्टिव (Community The Youth Collective) द्वारा संचालित फेलोशिप का हिस्सा है, जो ये एक सोच फाउंडेशन (Ek Soch Foundation) के सहयोग से लखनऊ में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पितृसत्ता के खिलाफ जागरूकता फैलाना, समानता को बढ़ावा देने के साथ ही जेंडर जगरिक (जागरूक+ नागरिक) बनाना है। सत्र का संचालन दिव्या रंजन और मानस बाजपई ने किया, जिन्होंने युवाओं को जेंडर नॉर्म्स और लिंग आधारित भेदभाव पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।
लेफ्टिनेंट राजनीश कुमार यादव ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम ने युवाओं में समानता की भावना को जागृत करने का कार्य किया।