Breaking News

डॉ दिनेश शर्मा का आह्वान “तृणमूल हटाओ भाजपा लाओ”

• बंगाल में जारी डॉ दिनेश शर्मा का जनसंपर्क महाअभियान

बंगाल। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने जनसंपर्क महाअभियान के अंतर्गत बंगाल प्रदेश में नामखाना, जनपद दक्षिण 24 परगना में केंद्र सरकार द्वारा निर्मित हतनिया ब्रिज (विकास तीर्थ) का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अनेक जनसभाओं को संबोधित किया तथा गंगा सागर दर्शन किया, जिसमें अपार जनसमूह उपस्थित रहा।

👉नया संसद भवन : राष्ट्रीय गौरव की अनुभूति

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बंगाल जनसंपर्क महाअभियान के अंतर्गत बंगाल प्रदेश में नामखाना, जनपद दक्षिण 24 परगना में केंद्र सरकार द्वारा निर्मित हतनिया ब्रिज विकास तीर्थ का अवलोकन किया जिसमें अपार जनसमूह उपस्थित रहा।

उन्होंने अटल हॉल, गंगासागर, जनपद में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव सुने व संबोधित किया एवं कृष्णानगर, गंगासागर, मथुरापुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर “तृणमूल हटाओ, भाजपा लाओ” के संकल्प के साथ 2024 में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

इसके अलावा डॉ दिनेश शर्मा की नेता प्रतिपक्ष पश्चिम बंगाल विधानसभा शुभेंदु अधिकारी और सांसद एवं बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाक्टर सुकांत मजूमदार से भी संगठनात्मक विषयों पर वार्ता हुई।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

राहुल गांधी के अंकल सैम लेकर आए हैं जनता की सम्पत्ति को हड़पने का नया प्लान- डा दिनेश शर्मा

• कांग्रेस पहले से ही माहिर रही है जनता के पैसे का बंदरबांट करने में ...