Breaking News

कैंट विधायक ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग का किया समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पोस्ट कार्ड

लखनऊ। लोक परमार्थ सेवा समिति ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाये जाने का अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान का समर्थन करते हुए कैंट विधायक सुरेश चंद तिवारी ने भी मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड लिखकर गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग की है। इसी के साथ पार्षद सुभाष शुक्ला ने भी पोस्ट कार्ड व पत्र लिखकर योगी आदित्य नाथ जी से गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने मांग की। समिति ने आज समाज के विशिष्ट लोगों से अपने अभियान के समर्थन में पोस्ट कार्ड लिखवाए हैं।

समिति ने गुरु पूर्णिमा के दिन से पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत मनकामेश्वर महादेव मंदिर की महंत देव्या गिरि से पोस्ट कार्ड लिखवाकर की थी। 49 पोस्ट कार्ड समाज के गौ सेवको से लिखवाकर कुल 50 पोस्ट कार्ड महंत जी ने अपना पत्र लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भेज दिए हैं।

समिति के सेवादार लालू भाई ने बताया कि पोस्ट कार्ड अभियान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में के. के. तिवारी, कमला तिवारी, ममता तिवारी, ललिता तिवारी, अशोक वैश्य, ममता वैश्य आदि लगे हुए है।

उन्होंने बताया कि समिति की मांग के समर्थन में लिखे जा रहे पोस्ट कार्ड पचास पचास के ग्रुप में लिख कर मुख्यमंत्री को भेज दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि समिति वर्ष 2017 से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जानेकी मांगकौ लेकर निरंतर विभिन्न धार्मिक आयोजन कर प्रदेश सरकार से अनुरोध करती आ रही है। समिति की वाइस प्रेसीडेंट किरन शर्मा ने बताया कि श्री धाम वृंदावन में युगल सरकार के चरणों में हरिनाम कीर्तन कर गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की प्रार्थना निरंतर की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि श्री धाम वृंदावन में चंद्रोदय मंदिर के प्रेसीडेंट युधिष्ठर कृष्ण दास जी ने मंदिर के समस्त वैष्णव की तरफ से मुख्यमंत्री जी से गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग की। इसके अलावा श्री धाम वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथा व्यास तुलसी तपो भूमि के कौशिक जी महाराज गोकुलेश प्रभु व गौ सेवक विवेक कुमार ने भी गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग की है।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...