Breaking News

Congress के 3 दिग्गज प्रदेश अध्यक्षों ने सौंपा इस्तीफा

Congress पार्टी में पिछले चुनावों में हार के बाद अब इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया है। पार्टी में भगदड़ मची हुई है। पार्टी पदाधिकारी बिना किसी वजह के इस्तीफा दे रहे हैं। पिछले 36 घंटों में अब तक 3 इस्तीफे दिये ​जा चुके हैं। जिसमें गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भरत सिंह सोलंकी, गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से शांताराम नाइक और उत्तर प्रदेश से राज बब्बर का नाम आता है। लेकिन किसी ने कोई खास वजह नहीं बताई है।

  • यूपी प्रदेश अध्यक्ष बब्बर ने भी मंगलवार शाम को इस्तीफा दे दिया।
  • हालांकि वह नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक जिम्मेदारी संभाले रहेंगे।
  • इस्तीफे के पीछे उन्होंने कोई खास वजह नहीं बताई है।

 Congress पार्टी अब लाएगी ब्राहृाण चेहरा

कांग्रेस पार्टी में अब यूपी की कमान के लिए अगला मुखिया ब्राह्मण चेहरा लाने की तैयारी है। जिसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सबसे आगे हैं।

  • क्योंकि युवा जितिन प्रसाद राहुल गांधी के करीबी हैं।
  • इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा का नाम चर्चा में है।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान नवरात्रि में जल्द ही किया जा सकता है।

कांग्रेस के नये बदलाव

सूत्रों के अनुसार गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस एक अध्यक्ष और 4 उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है।

  • हर उपाध्यक्ष को अपना कार्यक्षेत्र संभालने की जिम्मेदारी सौंपेगी।

About Samar Saleel

Check Also

‘आप इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं?’, कोविड मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना ...