Breaking News

समर्थ नारी समर्थ भारत

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक विवेकपूर्ण प्रक्रिया है। इसका औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नही सुधरती। वास्तविक सशक्तिकरण तो तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जगेगा।

जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी अपना राष्ट्र भी सशक्त होगा।उन्होंने समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में माधवबाग हृदय रोग संपदा का उदघाटन और समर्थ नारी के अंतर्गत रोटी से रोजगार तक में हाउस कीपिंग सामान का उदघाटन भी महापौर ने किया। साथ ही उषा विश्वकर्मा रेड ब्रिगेड और नीता वर्मा ब्यूटिशियन को समर्थ नारी सम्मान से महापौर ने सम्मानित किया।

7 मार्च को महिला सदन

महिला दिवस से पूर्व 7 मार्च को नगर निगम पहली बार महिला सदन आयोजित किया जाएगा। लखनऊ नगर निगम के 100 वर्षो के इतिहास में पहली महिला महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा महिला दिवस से पूर्व 7 मार्च पर पहली बार महिला सदन आयोजित किया जाएगा,जिसमें मात्र महिला सदस्य ही प्रतिभाग करेंगी। इसमें महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली योजनाओं और कार्यों पर चर्चा होगी प्रस्ताव प्रस्तुत किये जायेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...