Breaking News

केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

रायबरेली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लोकसभा प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। तिलक भवन सहित सभी ब्लॉक कार्यालयों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गरीबों को फल व कपड़े वितरित किए गए। सिमहैंस हॉस्पिटल में निदेशक डॉ. मनीष चौहान द्वारा केक काटकर प्रियंका का जन्मदिन मनाया गया।


जिला अस्पताल में प्रमोद पाण्डेय द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया।कुष्ठ सेवा आश्रम रतापुर में आयुष द्विवेदी द्वारा फल वितरण, वृद्धाआश्रम में शैलजा सिंह द्वारा भोजन वितरण, शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्डो में कम्बल वितरण, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गरीब व असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरण शिवगढ़, हरचन्दुपर, सतांव, खीरों, राही, अमावां, लालगंज, सरेनी, डलमऊ, ऊंचाहार, जगतपुर, दीनशाहगौरा, रोहनियां ब्लॉक में गरीब व असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरण। महराजगंज, बछरावां में तहरी भोज वितरित किया गया।

इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, राजकुमार दीक्षित, आरके सिंह, घनश्याम शुक्ला, लालआशकिरन प्रताप सिंह, शत्रोहन सोनकर, पंकज सोनकर, आशीष द्विवेदी, कल्याणचन्द्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, मनीष सोनकर, मनोज त्रिवेदी, सर्वोत्तम मिश्रा, मो.हाजी उस्मान, मो.हुसैन, मोहित मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, राहुल यादव, सुशीला श्रीवास्तव, सोनू शुक्ला, जय नारायण मिश्रा, अंकित जायसवाल, शुभम साहू, उज्जवल श्रीवास्तव, नलिन सिंह, दीपक कनौजिया मौजूद रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा 

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...