Breaking News

Chandauli : सपा नेता ने किशोरी से की छेड़छाड़

चंदौली। प्रदेश के चंदौली Chandauli जिल में किशोरी से छेड़खानी का मामलें सपा के बड़े नेता का नाम सामने आ रहा है जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

Chandauli के सपा नेता महेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश के चंदौली Chandauli जिले में एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंदवा थाना क्षेत्र के कमहरियां गांव निवासी सपा नेता (बीडीसी) महेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ शराब के नशे में शौच से लौट रही किशोरी पर बयानबाजी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सपा नेता को पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद आरोपी महेंद्र साथियों के साथ फरार हो गया।

सपा नेता के इस कृत्य से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी महेंद्र के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना की सूचना पर आधा दर्जन थानों पुलिस और कई आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसी तरह पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके अलावा सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारीयों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद मामले की गंभीरता देखते हुए गांव में आधा दर्जन थानों की फोर्स तैनात की गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हालाँकि अब तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...