Breaking News

चंद्रशेखर फाउंडेशन ने दी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

लखनऊ। चंद्रशेखर फाउंडेशन बाबू प्रसिद्धि नारायण सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रेस क्लब लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष धीरज राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह एक सकुशल राजनीतिक महापुरुष थे, जिनके मार्गदर्शन में भारत में हिंदुओं की स्थिति मजबूत हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की शासन व्यवस्था बहुत ही चाक-चौबंद थी। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उन्होंने कहा कि हमारा ट्रस्ट सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ 2022 में जनमानस के कल्याण के लिए जनता से वोट के लिए अपील करेगा। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही देश की असली रक्षक है। भाजपा के नेतृत्व में देश ने खूब प्रगति की है। देश का समुचित विकास हुआ है। वर्तमान समय में देश एक मजबूत हाथों में है।

भाजपा नीत केन्द्र सरकार की विदेश नीति के चलते अफगानिस्तान के मुद्दे को सुलझाने में मदद मिल रही है। देश के विकास के लिए चंद्रशेखर फाउंडेशन जो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के प्रचार प्रसार के लिए बनाया गया था, वर्तमान समय में देश की जनता के हितों की रक्षा करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहता है। संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में जनमानस को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए और भविष्य में हर संभव प्रयास करता रहेगा।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने एक सपना देखा था कि भारत का हर नागरिक खुशहाल रहें और लोग अपनी संस्कृति और विरासत को बचाते हुए जन कल्याण की भावना को मन में धारण करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। हिमांशु सिंह ने कहा कि देश के युवाओं के लिए पूर्व पीएम ने कई मानक स्थापित किया है। युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।

संरक्षक मुकुंद नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम में राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर भरी थी। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही भारत को आत्मनिर्भर व महान बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के मौके पर अटल बिहारी हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शुक्ला व रितेश मिश्रा युवा भाजपा नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...