Breaking News

चौधरी जयंत सिंह जंतर-मंतर पर आजाद समाज पार्टी के धरने को करेंगे संबोधित

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी द्वारा 21 जुलाई को दिल्ली के जन्तर मन्तर में आयोजित किये जा रहे विशाल धरना प्रदर्शन को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय चौधरी जयन्त सिंह संबोधित करेंगे और उनकी मांग का समर्थन करेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने आज लखनऊ में दी।

चौधरी जयंत सिंह जंतर-मंतर पर आजाद समाज पार्टी के धरने को करेंगे संबोधित

श्री दुबे ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के साथ रालोद के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित होने व समर्थन करने 21 जुलाई को जन्तर मन्तर पहुंचेगे।

👉एक और अनोखी उड़ान, क्या होगा भारत का चाँद!

उन्होंने बताया कि धरने में सम्मिलित होने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों तथा जिला व महानगर के अध्यक्षों के साथ युवा व छात्र सभा के अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचने के लिए कहा गया है।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...