Breaking News

मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी दरबार में टेका मत्था

• सीएम ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

• एक महीने के अंदर 3 बार हनुमानगढ़ी व रामलला का सीएम योगी ने किया दर्शन

• अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी दरबार में टेका मत्था

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

👉सुपोषित और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त भारत का आधार बनेंगे : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी दरबार में टेका मत्था

बता दें कि एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री ने तीसरी बार रामलला एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था। पुनः मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके अगले दिन उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किये थे।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...