अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या में आगमन हुआ। हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्रीरामलला के दरबार में पहुंचकर आरती की और मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री, हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन करने के बाद अशर्फी भवन के समीप पंच नारायण महायज्ञ में शामिल हुये, जहां उन्होंने महायज्ञ में पूज्य जगतगुरू रामानुजचार्य स्वामी श्रीधराचार्य सहित अन्य संत धर्माचार्यो के साथ महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की। 

तत्पश्चात अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर उपस्थित साधु संतों व पदाधिकारियों ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अशर्फी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात सरयू अतिथि गृह रामकथा पार्क में पहुंचे जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

इस दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, सतीश शर्मा, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश चन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, डा हरिओम पांडेय, अवनीश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा अमित सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी शकृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह