Breaking News

द्रोपदी मुर्मू का लखनऊ प्रवास कल, मुख्यमंत्री योगी करेंगे वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वागत

लखनऊ। राष्ट्रपति पद हेतु राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू 8 जुलाई को लखनऊ के प्रवास पर रहेंगी। वह लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायको के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद करेंगी.

द्रोपदी मुर्मू का लखनऊ प्रवास कल, मुख्यमंत्री योगी करेंगे वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वागत

द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर तीन बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक,अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता डा. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे.

राजग प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों व विधायको के साथ सायं 05ः30 बजे लोकभवन में आयोजित बैठक में समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद करेंगी.

About reporter

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 5 जून को होगा वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा, (Ganga Dussehra) विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) तथा ...