Breaking News

महिषासुर की जगह दुर्गा पंडाल में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का होगा संहार

नवरात्री के त्योहार में शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की पूजा होती है, इस नवरात्रि के त्योहार में बुराई से अच्छाई की ओर जाने की सीख देती है। मां दुर्गा बुराई के प्रतीक राक्षस का वध करती है। आपको बता दे कि इस बार बॉर्डर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुराई के प्रतीक की जगह ले ली है। शी जिनपिंग की बुराई की वजह से बॉर्डर पर तनाव का माहौल बना हुआ हैं।

इस वजह से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा में राक्षस की जगह चीनी राष्ट्रपति का पुतला लगाया गया है, जिसका मां दुर्गा संहार करती दिख रही हैं। हिन्दू में धर्म में कहा जाता है कि असुर अपने ही दुनिया में गुम रहते है। चीन ठीक वैसे ही अपनी ताकत को बढ़ा चढ़ाकर बखान गाता है। जिनपिंग अब तक ड्रोन दिखा रहे थे। चीन दावा कर रहा था कि उनके सुपर डुपर ड्रोन अपने सैनिकों के लिए गर्म खाना लेकर आएंगे, लेकिन हिमालय पर गधे और खच्चर उनका सामान ढोते नजर आ रहे हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता, बोले- इस कॉन्फ्रेंस का फोकस वैश्विक दक्षिण पर

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ...