Breaking News

सरदार पटेल की तरह ही चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा : डाॅ0 मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 25 अक्टूबर से चलाये जा रहे सरदार पटेल किसान सम्मान सप्ताह का समापन आज लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती पर किसानों को सम्मान पत्र से सम्मानित करके किया गया। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीपीओ स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किए।

किसान सत्याग्रह ने सरदार की उपाधि

रालोद प्रदेश मुख्यालय पर किसान सम्मान सप्ताह के समापन अवसर पर एक गोष्ठी का अयोजन हुआ जिसमें सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विभिनन वक्ताओं ने प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना जीवन किसानों और राष्ट्र की सेवा में समर्पित करते हुये अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन में उन्हें लौहपुरूष व बारडोली किसान सत्याग्रह ने उन्हें सरदार की उपाधि से सम्मानित किया गयाा। वह अपने जीवन में वास्तविक रूप से लौहपुरूष साबित हुये क्योंकि राष्ट्रहित में जो भी संकल्प वह कर लेते थे उससे कभी पीछे नहीं हटते थे। किसानों के प्रति उनकी सोच के कारवां को किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह ने आगे बढाया और राष्ट्रीय लोकदल उसी से ऊर्जा प्राप्त करता है।

विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह,राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने सम्बोधित किया। गोष्ठी का संचालन जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत ने किया। इस अवसर पर जिले के दर्जनों किसानों का माल्र्यापण करके सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, किरन सिंह, चौ0 भूपाल सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, मनोज सिंह चैहान, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, रोहित अग्रवाल, लक्ष्मी गौतम, एम.ए. आरिफ, वसुधा सिंह, शशांक श्रीवास्त, अश्वनी प्रताप सिंह, अनिल वर्मा, सूरज, अजय मिश्रा, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम हरपाल यादव, आमिर खान, शफीक अहमद, बेला प्रताप राजवंशी, मो0 सलमान, रामदीन भारती, विजय अवस्थी, मनोहर मौर्या, हिदायत अली, विशाल रावत, पुत्तन पासी रविशंकर, दीपक कुमार, शिवशंकर पाल, शिवबालक पाल, मो0 आवेश आदि लोग उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

मोदी को रोकने के लिए विदेशी ताकतों के विचारों में सुर में सुर मिला रहा है विपक्ष- डा दिनेश शर्मा

• पाकिस्तान और चीन आज भी देखते हैं भारत के विरोध का सपना • देश ...