Breaking News

आजमगढ़ में नागरिकता कानून का विरोध करने के दौरान खदेड़ी गई महिलाओं से मुलाकात करेंगी प्रियंका

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने के दौरान खदेड़ी गई महिलाओं से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी। इसके लिए प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची और वहां से कार में आज़मगढ़ के लिए रवाना हुई।

बता दें कि आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए व एनआरसी के विरोध में पांच फरवरी को महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। पुलिस ने धरना खत्म कराने के लिए महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस व पथराव की घटना भी हुई थी। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थीं। जबकि 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

बिलरियागंज में पीड़ित महिलाओं से मिलकर प्रियंका गांधी उनसे जानकारी लेंगी। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बिलरियागंज में महिलाओं के साथ ज्यादती हुई है। रविवार को सचिव सचिन नायक ने वहां पहुंचकर महिलाओं से मिलकर बातचीत कर एक रिपोर्ट हाईकमान को भेजी थी। इसी के बाद प्रियंका गांधी ने यहां आकर महिलाओं से मिलने का कार्यक्रम बनाया है।

प्रियंका गांधी से मिलने के लिए गाड़ी के आगे लेटे कार्यकर्ता
प्रियंका गांधी इंडिगो के विमान संख्या 6E906 से सुबह 9:50 बजे वाराणसी में बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। आगमन गेट के बाहर जुटे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भीड़ के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मिलने की गुहार के साथ कुछ कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे लेट गए। किसी तरह उन्हें हटाया गया। स्वागत करने वाले कांग्रेसियों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, मनीष चौबे आदि मौजूद रहे।

About News Room lko

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...