Breaking News

अगर अमेरिका नहीं, तो फिर कौन? यमन में हूतियों के ठिकानों पर किसने किए बम हमले, मचा जबरदस्त तबाही

दुबई: यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में एक बार फिर भीषण हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं। हूतियों की ओर से सोमवार इन हमलों के बारे में जानकारी दी गई है। वैसे देखा जाए तो हूतियों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई की शुरुआत लगभग एक महीने पहले हुई थी। लेकिन, ताजा हुए हमलों की पुष्टि अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमान ने नहीं की है।

 

अब तक कितने लोगों की हुई मौत

हूतियों के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी हमलों में अब तक 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हूती नियंत्रित समाचार चैनल ‘अल-मसीरा’ की ओर से प्रसारित फुटेज में दमकलकर्मी एक स्थान पर लगी आग पर काबू पाते दिख रहे हैं। फुटेज में सड़क पर मलबा बिखरा नजर आ रहा है और बचावकर्मी एक शख्स को दुर्घटनास्थल से ले जाते दिख रहे हैं। विद्रोहियों का दावा है कि यह स्थान राजधानी सना के बानी मातर इलाके में स्थित एक चीनी मिट्टी का कारखाना है।

यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हुए हमले

जहाजों को निशाना बनाते हैं हूती

बता दें कि, पश्चिम एशिया के समुद्री क्षेत्रों में हूती जहाजों पर हमले करते हैं। इन्हीं हमलों के खिलाफ अमेरिका भड़का हुआ है और लगातार हूतियों को टारगेट कर रहा है। हूतियों ने इजरायल-हमास जंग को लेकर पश्चिम एशियाई समुद्री क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाने की धमकी भी दी थी।

हूतियों के बारे में जानें

हूतियों को अंसार अल्लाह के नाम से भी जाना जाता है। यह यमन में सक्रिय एक शिया मुस्लिम विद्रोही समूह है। यह समूह विशेष रूप से यमन के उत्तरी भाग में स्थित सादा प्रांत से जुड़ा हुआ है। हूती आंदोलन की शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी, लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2014-2015 के बाद अधिक चर्चित हुआ जब इन्होंने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया।

About reporter

Check Also

छह लोगों के साथ अमेरिकी विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त; सैन डिएगो तट पर मलबे की तलाश

अमेरिका के सैन डिएगो में एक विमान हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट ...