Breaking News

सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा- विवाद समाधान का रचनात्मक तरीका है मध्यस्थता

मुंबई। भारत के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई संजीव खन्ना (CJI Sanjeev Khanna) ने शनिवार को कहा कि सभी विवाद न्यायालय और मुकदमेबाजी के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। उन्होंने मध्यस्थता को विवाद समाधान का एक प्रभावी तरीका बताया। बता दें कि सीजेआई नागपुर में महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एमएनएलयू) के तीसरे दीक्षांत समारोह में वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहें थे।

हमास ने तीन इस्राइली बंधकों को किया रिहा, ट्रंप की चेतावनी और युद्ध की आशंका के बीच अहम कदम

सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा- विवाद समाधान का रचनात्मक तरीका है मध्यस्थता

हर मामले को कानूनी रूप देना गलत- सीजेआई

सीजेआई ने आगे कहा कि हर मामले को सिर्फ कानूनी दृष्टिकोण से नहीं बल्कि मानवता की कहानी के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय कानूनी सहायता प्रणाली दुनिया की सबसे मजबूत प्रणालियों में से एक है, जहां सभी हितधारकों को मदद मिलती है।

मध्यस्थता की बात पर दिया जोर

मुख्य न्यायाधीश ने कानूनी कार्रवाई से पहले आपसी मध्यस्थता की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न केवल विवादों को हल करने का तरीका है, बल्कि यह रचनात्मक समाधान भी प्रदान करता है, जो रिश्तों को भी मजबूत करता है। साथ ही उन्होंने वकीलों को समस्या समाधानकर्ता” बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कानूनी और मानवीय दोनों दृष्टिकोण से समाधान निकालने चाहिए।

समाधान को होना चाहिए और लचीला- खन्ना

सीजेआई ने आगे कहा कि आज की समस्याएं अधिक गतिशील हो गई हैं, और उनके समाधान को भी लचीला होना चाहिए। उन्होंने न्याय के मार्ग को बाधा नहीं बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। सीजेआई ने सभी से परंपरा से परे सोचने और न्याय प्रदान करने के तरीके को और अधिक लागत प्रभावी और समयबद्ध बनाने का आग्रह किया।

About News Desk (P)

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों ने कम लागत में विकसित की Abrasive Jet Machine

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के अंतिम वर्ष के मैकेनिकल ...