Breaking News

दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने की खबर हुई सामने…

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेट होने की खबर का सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हो गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुछ समय से लंदन में है। ये कपल अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म् में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही है। वहीं रणवीर सिंह मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का अभिनय कर रहे है। शूटिंग के अलावा दोनों को साथ में वक्त बिताने का भी मौका मिल गया है।

हाल ही में दीपिका-रणवीर का लंदन से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडिया में दीपिका ने नियाॅन कलर के ढीले-ढीले कपडे़ पहने हुएं दिखाई दे रही है। वहीं रणवीर अपने अतरंगी कपड़ों में ही नजर आएं। दीपिका के इन कपड़ों से कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है और अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए वो ऐसे कपडे़ पहन रही है, हालांकि ये सिर्फ अफवाह है।

दीपिका और रणवीर की नवम्बर 2018 में दो रीति-रिवाजों के साथ इटली में शादी हुई थी। तब से कई बार दीपिका के प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ चुकी है। रणवीर अपने फैंस के साथ लाइव चैट कर रहे थे। इस चैट में दीपिका का भी एक कमेंट आया। इसमें उन्होंने लिखा हाय डैडी। उसके बाद दीपिका के फैंस इस कमेंट पर कई तरह के कयास लगाने लगे है। कहीं दीपिका प्रेग्नेंट है क्या। फिल्म 83 के अलावा दीपिका पादुकोण के पास फिल्म छपाक भी है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें दीपिका एक्टर विक्रांत मेसी के साथ नजर आएंगी। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के लिए दीपिका ने काफी मेहनत की है। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी शाह के रोल में अभिनय करेंगी।

About Samar Saleel

Check Also

History TV18 Presents धमाकेदार नई सीरीज ‘Secrets of Penthouse’, 14 मार्च से हर शुक्रवार रात 11 बजे

Entertainment Desk। बॉब गुचिओन के उत्थान (Bob Guccione), पतन (Fall) और स्कैंडल्स (Scandals) को उजागर ...