Breaking News

विधानसभा चुनाव से पहले आज होगा सीएम योगी के मंत्रिमंडल का विस्तार, सात मंत्री लेंगे शपथ

यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं।

आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा यूपी में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं, सपा ने 400 विधानसभा सीटें जीतने की बात कही है।

मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि पिछले साढ़े चार साल के भाजपा कार्यकाल में यूपी विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। अब प्रदेश में निवेश का माहौल बना है और प्रदेश को भ्रष्टाचार व खराब कानून व्यवस्था से राहत मिली है। जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाएगी।

About News Room lko

Check Also

गृह मंत्री ने कहा- 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवादमुक्त होकर रहेगा

केन्द्रीय गृह मंत्री ने नक्सलियों से अपील है कि वे समर्पण नीति का लाभ उठाएं ...