Breaking News

सीएमएस के छात्र भारत सरकार की स्कॉलरशिप हेतु चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के 4 मेधावी छात्रों अली शोजेब, निवेदिता पाण्डेय, प्रेरक कुमार सक्सेना एवं शुभी अग्रवाल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2017 में अखिल भारतीय स्तर पर ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन के फलस्वरूप विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रों को भारत सरकार के डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल बोर्ड परीक्षाओं में कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं तथापि शैक्षिक उपलब्धियों के अलावा सामाजिक सरोकारों एवं रचनात्मक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहे हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत् आपूर्ति बहाली के कार्यों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (Energy Minister AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम ...