Breaking News

CMS छात्रों का हिरोशिमा दिवस पर निकला ‘विश्व एकता मार्च’

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों मेधावी छात्र हिरोशिमा दिवस के उपलक्ष्य में कल 6 अगस्त, मंगलवार को प्रातः 7.30 बजे से विशाल ‘विश्व एकता मार्च’ निकला गया। इस विशाल मार्च के माध्यम से सी.एम.एस. छात्र हिरोशिमा त्रासदी की याद दिलाते हुए विश्व एकता एवं विश्व शान्ति हेतु सार्थक कदम उठाने की अपील किये। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो जायेगा।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी रोशन गाँधी एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं के साथ ही शिक्षा, समाज, साहित्य व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की विभिन्न हस्तियाँ इस विशाल मार्च में शामिल होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किये।

श्री शर्मा ने बताया कि ‘विश्व एकता मार्च’ के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में ‘पीस प्रेयर सेरेमनी’ का आयोजन किया जा रहा है। जापानी दूतावास की प्रतिनिधि क्योको होशिनो इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। इस विशेष समारोह में सी.एम.एस. छात्र व शिक्षक पूरे विश्व में एकता व शान्ति की प्रार्थना करेंगे एवं 74 वर्ष पूर्व 6 व 9 अगस्त 1945 को हिरोशिमा व नागासाकी में परमाणु बम के हमलें में मारे गये लाखों लोगों को श्रद्धान्जलि अर्पित करेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि समारोह में आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की प्रथम इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा के टॉपर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर मेधावी छात्रों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया जायेगा जबकि उनके पिताजी व टीचर-गार्जियन को भी सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया जायेगा। समारोह में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाले सी.एम.एस. छात्रों को भी पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...