Breaking News

Coach को यौन शोषण मामलें में 180 साल की सजा

अमेरिका के यूथ बास्केटबॉल कोच Coach  को यौन शोषण के कई अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद 180 की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी जिला अदालत ने 43 साल के ग्रेग स्टीफन को कई वर्षों तक 400 लड़कों के साथ यौन शोषण करने का दोषी पाया है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीफन आईओवा ब्रैनस्टोमर्स में एलिय यूथ प्रोग्राम चलाते हैं। स्टीफन को लड़कों के कपड़े उतारते हुए होटल में और अपने दो निवासों में सोते समय कैमरे में रिकार्ड किया।

Tamanna Bhatia की नई फिल्म खामोशी

Coach स्टीफन के वकील

कोच Coach  स्टीफन के वकील ने उनके लिए 20 साल की सजा की बात कही थी। वकील ने इसके पीछे दलील दी थी कि वह अब समाज के लिए खतरा नहीं हैं। उनके विरोधी वकील ने इस पर तर्क करते हुए कहा कि स्टीफन ने खुद 13 बच्चों के निजी अंगों को छूने की बात कबूल की है। वहीं, एक लड़के ने पुलिस को बताया कि, ’वह कई वर्षो तक चुप रहा क्योंकि स्टीफन का ताल्लुक उसके कॉलेज की फुटबाल टीम से भी था।’

जिला न्यायाधीश सीजे विलियम्स ने सजा सुनाते हुए कहा कि, ’जो नुकसान स्टीफन ने बच्चों का किया है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।’ स्टीफन ने कहा है कि उनको इस बात का पछतावा रहेगा कि एक कोच के तौर पर उनकी उपलब्धियों को अब नजरअंदाज किया जाएगा। इस पर विलियम्स ने कहा कि जो उन्होंने बच्चों के साथ किया है इसके लिए उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए, तभी उन्हें सही पछतावा होगा।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

पूर्व पीएम इमरान खान को दोहरा झटका, भड़काऊ बयान पर कोर्ट ने फटकारा; रक्षा मंत्री ने भी साधा निशाना

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम ...