Breaking News

कॉफी और ऐलोवेरा का ये घरेलु नुस्खा प्रेगनेंसी में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को हमेशा के लिए करेगा दूर

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स होना आम बात है। कई बार जो महिलाएं अपना वेट लूस करती हैं, उन्हें भी स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। स्ट्रेच मार्क्स केवल पेट पर ही नहीं, बल्कि बाजू के आस पास या फिर आपकी जांघों के पास भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनसे छुटकारा पाने का तरीका…


एक कटोरी में आधा चम्मच वैसलीन लें, उसमें 1 टीस्पून ऐलोवेरा जेल, 1 विटामिन ई कैप्सूल और आधा चम्मच कोकोनट ऑयल लें। सभी चीजों को कटोरी में अच्छी तरह मिक्स करें, मिक्स करने के बाद इसे अपने स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर अप्लाई करें। जेल के साथ मसाज तब तक करें, जब तक यह आपकी स्किन में पूरी तरह डिसोलव न हो जाए। ऐसा आप हर रोज करें, इस घरेलू उपाय का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। इसके अलावा यदि आप सिर्फ विटामिन ई कैप्सूल और ऐलोवेरा जेल के साथ भी मसाज करें, तो भी आपको बहुत जल्द रिजल्ट दिखाई देंगे।

अंडे का सफेद भाग

एग व्हाइट लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स बहुत जल्द खत्म हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार करें। एग व्हाइट लगाने के बाद एग व्हाइट को सूखने दें, उसके बाद स्पंंज को गीला करके स्किन अच्छी तरह साफ करें। एग व्हाइड का लचीलापन आपकी स्किन को फिर से टाइट और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।

कॉफी और ऐलोवेरा

1 चम्मच ऐलोवेरा में 1 टीस्पून कॉफी मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर अप्लाई करें। अप्लाई करने से पहले 1 मिनट अच्छे से मसाज करें। उसके बाद 10 मिनट तक दोनों चीजों को स्किन पर लगा रहने दें, फिर स्पंज की मदद से स्किन साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें, स्ट्रेच मार्क्स की समस्या झट से दूर हो जाएगी।

सके अलावा आलू का रस या फिर स्लाइस काटकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से भी काफी राहत मिलती है। आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट होगी, स्ट्रेच मार्कस दूर होंगे और त्वचा का कालापन भी दूर होगा। अगर आपके अंडर आर्म्स ब्लैक हैं तो आलू और नींबू का रस मिलाकर त्वचा की मसाज करें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...