Breaking News

सामूहिक कलम दवात पूजन 6 नवम्बर को

लखनऊ। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में यम द्वितीया के दिन 6 नवम्बर को सामूहिक कलम दवात पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रकाश पर्व दीपावली की तैयारियों के साथ साथ यम द्वितीया के दिन सामूहिक कलम दवात पूजन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया के दिन 6 नवम्बर को सायं 4 बजे भगवान श्रीचित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट पर सामूहिक कलम दवात कार्यक्रम धूम धाम से मनाया जाएगा।

कलम दवात के पूजन के साथ साथ सभी के कल्याण के लिए कामना भी की जाएगी। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया का स्थान कायस्थों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान श्री चित्रगुप्त जी के समक्ष उनके वंशज कलम दवात का पूजन करते है। भगवान श्रीचित्रगुप्त धाम में फूलों, गुब्बारों से सजावट होगी। प्रसाद के रूप में कलम का वितरण भी होगा। इस दिन भगवान श्रीचित्रगुप्त धाम में शस्त्र पूजन का भी प्रचलन है। इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त कथा भी होगी।

महामंत्री मनोज डिंगर ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी मां गोमती की भव्य आरती भी होगी। कार्यक्रम में सभी राजनैतिक दल के कायस्थ नेता सम्मिलित होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में कायस्थों की भूमिका व उपेक्षा पर चर्चा होगी। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट कायस्थों को एकजुट करने के अभियान में लगा हुआ है।

About Samar Saleel

Check Also

आईआईटी बीएचयू में काव्य संध्या का आयोजन, कवि ज्ञानेंद्रपति ने बताया भाषायी समृद्धि का मार्ग

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार शाम काव्य संध्या हुई। साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कवि ज्ञानेंद्रपति ...