Breaking News

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रतिबद्धता

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु प्रारम्भ से ही प्रतिबद्ध रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी हुए है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति सदैव सजग रहते है। उच्च व माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में अनेक उल्लेखनीय कार्य भी हुए है। शिक्षण और परीक्षा दोनों की गुणवत्ता बढ़ी है। लखनऊ विश्वविद्यालय की एक बेबीनार में उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु सरकार कटिबद्ध है।

वह अभिनव गुप्त का संस्कृत शास्त्रीय अवदान पर आयोजित राष्ट्रीय ई संगोष्ठी में व्याख्यान दे रहे थे। इसका आयोजन अभिनव गुप्त संस्थान स्वच्छंद कलाशास्त्रीय एवं शैवदार्शनिक,संस्कृत तथा प्राकृत भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस संस्था का सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा इस प्रकार के संगोष्ठी शोधार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर चलना चाहिए। मुख्य वक्ता अभिनव गुप्त संस्थान के पूर्व निर्देशक प्रोफ़ेसर नवजीवन रस्तोगी अभिनव गुप्त के संदर्भ में तात्त्विक तथा ज्ञानवर्धक भाव गंभीर व्याख्यान प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में देश के विभिन्न प्रांतों से विद्वानों का समागम हुआ था। बेबीनार के संयोजक डॉ. प्रयाग नारायण मिश्र एवं डॉ. अशोक कुमार शतपथी थे ।

About Samar Saleel

Check Also

देर रात प्रयागराज-नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बैठने के लिए धक्का-मुक्की, अब हालात सामान्य

अलीगढ़। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन (Aligarh Railway Station) पर प्रयागराज एक्सप्रेस और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में ...