Breaking News

ब्रह्मा कुमारी का आत्मनिर्भर किसान अभियान का समापन

लखनऊ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा राज योगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास विभाग का चलाया जा रहा आत्मनिर्भर किसान अभियान आज गुलजार उपवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे द्वारा की गई। कार्यक्रम में अभियान के संचालन में सहयोगी रहे सभी 86 भाई बहनों को साल, मेंमंटो तथा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्य पूर्ण ना किए जाने पर संबंधित संस्थाओं का भुगतान ना किया जाए : डीएम

कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कृषि विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत रहे अनुभवी भ्राता बद्री विशाल तिवारी ने सभा को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आरंभ किया गया आत्म निर्भर किसान अभियान, पूरे देश में चल रहा है और उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चार अभियानों का शुभारंभ बीती 27 नवंबर को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि भवन के प्रेक्षागार से किया था। यह अभियान लगभग 20 दिन चला और 300 से अधिक गांव में जाकर 30,000 से अधिक किसानों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए प्राकृतिक योगिक कृषि अपनाने का संदेश दिया।

एक हाथ में स्टीयरिंग दूसरे हाथ में बड़ा सा हुक्का सरपट बस भागकर ताऊ ने किया धुआं-धुआं

किसानों की आर्थिक सामाजिक और मानसिक स्थिति को सुधारने के लिए अभियान के अनुभवी सदस्यों ने राजयोग तथा योगिक खेती की विधि गांव-गांव घर-घर जाकर सिखाई। डा. रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास ने अपने विदेश भ्रमण का अनुभव सुनाते हुए अवगत कराया कि आज विश्व के सभी देश प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर है। प्रकृति और मानवता की रक्षा के लिए इसके अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

कार्यक्रम में लखनऊ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राधा दीदी, इंदिरा दीदी, मंजू दीदी तथा प्रयागराज से पधारी ब्रम्हाकुमारी संगीता दीदी ने अपनी शुभकामनाएं दी तथा अभियान के अथक सेवाधारियों को सम्मानित किया। आज संस्था के सभी सेवाधारियों ने अभियान को जारी रखने तथा उन्ही गांव में पुनः जाकर योगिक खेती का मॉडल विकसित करने का संकल्प भी लिया। सभा में लगभग 500 से भी अधिक लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...